पाठ 2 – बचपन
– कृष्णा सोबती
1. उम्र बढ़ने के साथ-साथ लेखिका में क्या-क्या बदलाव हुए हैं? पाठ से मालूम करके लिखो।
उत्तर
उम्र बढ़ने के साथ-साथ लेखिका के पहनावे में अनेक बदलाव आए। पहले वे रंग-बिरंगे कपडे पहनती थीं जैसे नीला-जामुनी-ग्रे-काला-चॉकलेटी परन्तु अब हलके रंग पहनने लगीं है। पहले वे फ्रॉक, निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहँगे, गरारे पहनती थीं परंतु अब चूड़ीदार और घेरदार कुर्ते पहनने लगीं। पहनावे के साथ खाने में भी काफ़ी बदलाव आए।
2. लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थीं?
उत्तर
लेखिका बचपन में इतवार की सुबह अपने मोज़े व स्टॉकिंग को धोने और अपने जूतों को पोलिश करने का काम करती थीं।
3. ‘तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।’ – यह कहकर लेखिका क्या-क्या बताती हैं?
उत्तर
यह कहकर लेखिका उनके और अभी के समय में अंतर स्पष्ट करती हैं। उस समय मनोरंजन का साधन ग्रामोफ़ोन था परन्तु आज रेडियो और टेलीविज़न ने उसकी जगह ले ली। पहले की कुलफ़ी अब आइसक्रीम हो गयी। कचौड़ी-समोसे की जगह अब पैटीज़ ने ले ली है। शहतूत और फ़ाल्से और खसखस के शरबत का स्थान कोक-पेप्सी ने ले लिया है।
4. पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्यों छेड़ते थे।
उत्तर
लेखिका ने पहली बार चश्मा लगाया था इसलिए वो कुछ अजीब सी लग रही थीं, उन्हें खुद भी अटपटा सा लग रहा था। इस कारण उनके चचेरे भाई उन्हें छेड़ते थे।
5. लेखिका बचपन में कौन-कौन सी चीज़े मज़ा ले-लेकर खाती थीं? उनमें से प्रमुख फलों के नाम लिखो।
उत्तर
लेखिका बचपन में चाकलेट और चने जोर गरम और अनारदाने का चूर्ण मज़ा ले-लेकर खाती थीं। रसभरी, कसमल और काफ़ल उनके प्रिय फल थे।
No comments:
Post a Comment